अमेरिका से ₹837 करोड़ में 73,000 SiG-716 पैट्रोल राइफल्स खरीदेगा भारत
भारत ₹837 करोड़ में 73,000 एसआईजी-716 पैट्रोल राइफल्स अमेरिका से खरीदेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले फरवरी 2019 में फास्ट-ट्रैक खरीद के तहत भारत ने अमेरिका से ₹647 करोड़ में 72,400 एसआईजी-716 राइफल्स खरीदी थीं। बकौल रिपोर्ट, ये राइफल्स चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनात पैदल सेना बटालियनों के लिए ली गई हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


