Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका से भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 22 July 2025
अमेरिका से मंगलवार को AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की पहली खेप भारत पहुंच गई और इसे हिंडन एयरबेस पर उतारा गया। इसकी डिलीवरी पिछले साल जून में होनी थी लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से इसकी आपूर्ति नहीं हो पाई थी। यह हेलीकॉप्टर दुनिया का सबसे उन्नत अटैक हेलीकॉप्टर हैं और इसे 'फ्लाइंग तोप' कहा जाता है।