अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी AMD ने 2028 तक भारत में 4,500 कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। कंपनी इससे देश में अपनी R&D और इंजीनियरिंग क्षमता बढ़ाएगी। AMD ने 2023 में भारत में R&D और इंजीनियरिंग-ऑपरेशंस के विस्तार के लिए 2028 तक $400-मिलियन निवेश करने का एलान किया था। फिलहाल, भारत में कंपनी से 11,000+ कर्मचारी-कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स जुड़े हैं।