महाराष्ट्र में देवी की मूर्ति ले जा रहे लोगों की वैन को ट्रक ने मारी टक्कर; 5 की मौत
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अमरावती (महाराष्ट्र) में समृद्धि राजमार्ग पर एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट, पिकअप वैन में देवी दुर्गा की मूर्ति लिए हुए श्रद्धालु शेगांव (एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल) से वर्धा जा रहे थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
read more at Abplive


