अमरनाथ यात्रा हुई शुरू, जम्मू से रवाना हुआ भक्तों का पहला जत्था
जम्मू-कश्मीर में बाबा अमर नाथ की यात्रा औपचारिक तौर से शुरू हो गई है और जम्मू से गुरुवार (2 जुलाई) को पहला जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच यह जत्था आज शाम श्रीनगर पहुंचेगा।
read more at ABP न्यूज़


