अमरनाथ में बाढ़ के बाद शुरू बचाव अभियान खत्म, कोई लापता नहीं: एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि अमरनाथ गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान अब खत्म हो गया है और अब किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि 15 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है और उन सबकी पहचान की जा चुकी है।
read more at भाषा


