Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमरनाथ यात्रा के दौरान 2 और श्रद्धालुओं की हुई मौत, इस साल अब तक हुई 36 मौतें

short by खुशी / on Saturday, 22 July, 2023
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान शनिवार को 2 और श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिसके साथ ही इस साल यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 36 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों श्रद्धालु राजस्थान के निवासी थे। गौरतलब है, इस साल अब तक 3.07 लाख यात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।