अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 33,795 लोगों ने पंजीकरण कराया: श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितीश्वर कुमार ने बताया कि अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए शनिवार तक 33,795 लोगों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि 22,229 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और 11,566 ने ऑफलाइन माध्यम (बैंकों) से पंजीकरण कराया है। गौरतलब है, अमरनाथ यात्रा कोविड-19 के कारण 2 साल बंद रहने के बाद 30 जून से शुरू होगी।
read more at दिप्रिंट


