Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमरनाथ यात्रा से दो दिन पहले कश्मीर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 27 June 2022
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास आर.एस. पुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने डोडा ज़िले से एक आतंकवादी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। गौरतलब है, दो दिन बाद से जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।