अमित शाह ने गांधीनगर में परिवार के साथ किया मतदान, कहा- राष्ट्र निर्माण में दें योगदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गांधीनगर (गुजरात) में अपने परिवार के साथ मतदान किया। शाह ने कहा, "सभी मतदाता वोट को अपना कर्तव्य समझकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।" वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कलबुर्गी (कर्नाटक) में जबकि एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने बारामती (महाराष्ट्र) में वोट डाला।
read more at News 24


