अमित शाह ने चंद्रबाबू के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यपाल को उंगली दिखाकर 'चेताया'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन को कथित तौर पर उंगली दिखाकर चेताते हुए नज़र आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बुधवार को सौंदरराजन जब नेताओं का अभिवादन कर रही थीं, उसी वक्त यह घटना घटी।
read more at हिन्दुस्तान


