अमित शाह मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें, अगर हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा: अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) से उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अभिषेक ने कहा कि यदि शाह जीत गए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। गौरतलब है, शाह गांधीनगर सीट (गुजरात) से चुनाव लड़ रहे हैं।
read more at लेटेस्टली


