अमिताभ के 81वें जन्मदिन पर आधी रात को 'जलसा' के बाहर आए फैन्स, उन्होंने जताया आभार
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन बुधवार को 81 साल के हो गए और इस मौके पर आधी रात को उनके घर 'जलसा' के बाहर उनके फैन्स इकट्ठा हुए। 'जलसा' के बाहर आकर अमिताभ ने हाथ जोड़कर फैन्स का आभार जताया और बधाइयों के लिए शुक्रिया कहा। अमिताभ हर बार की तरह इस बार भी फैन्स से मिलने नंगे पैर आए थे।
read more at ABP न्यूज़


