Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमिताभ बच्चन का एक स्टाफ मेंबर कोविड-19 से हुआ संक्रमित, अपने ब्लॉग में दी जानकारी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Wednesday, 5 January 2022
मुंबई में अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' पर उनके स्टाफ का एक मेंबर कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर में 2 जनवरी को हुई कोविड-19 टेस्टिंग के दौरान 31 स्टाफ मेंबर्स में से एक संक्रमित मिला। हालांकि, वह व उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।