अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, कई लोग हुए घायल
अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट पर शनिवार देर रात धमाका हो गया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बकौल रिपोर्ट्स, धमाका एक रेस्टोरेंट की चिमनी में विस्फोट के कारण हुआ और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस ने ट्वीट किया, "स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच जारी है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"
read more at ABP न्यूज़


