Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेज़न के वर्षावन में मिले 2000 साल पुराने शहरों की तस्वीरें की गईं जारी

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 15 January, 2024
पुरातत्वविदों ने अमेज़न के वर्षावन में पुराने शहरों के एक समूह का पता लगाया है जहां तकरीबन 2000 साल पहले कम-से-कम 10,000 किसान रहते थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, उस समय 6000 से अधिक मिट्टी के टीलों पर बनीं आवासीय इमारतें कृषि भूमि से घिरी हुई थीं। इनमें सबसे बड़ी सड़कें 33 फीट चौड़ी थीं जो 10-19 किलोमीटर तक फैली थीं।
read more at The Mirror