अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, खरगे करेंगे आधिकारिक घोषणा
सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए अपनी हामी भर दी है। अमेठी से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि वह शुक्रवार को अमेठी पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला फिर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से होगा।
read more at Times Now Navbharat


