अमेरिका ने कहा- माइक्रोसॉफ्ट पर बकाया है $28.9 बिलियन टैक्स; कंपनी ने नकारा
अमेरिकी आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) ने माइक्रोसॉफ्ट को सूचित किया है कि उस पर 2004-2013 की अवधि का $28.9 बिलियन टैक्स के साथ जुर्माना व ब्याज़ बकाया है। कंपनी ने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट इन दावों से असहमत है और इस मामले को आईआरएस के समक्ष उठाएगा।" बकौल माइक्रोसॉफ्ट, कंपनी ने 2004 से अब तक अमेरिका को $67 बिलियन टैक्स दिया है।
read more at The Associated Press


