अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में भेजे 10 मानवीय सहायता मिशन
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया है कि अमेरिका ने पाकिस्तान में बाढ़ से प्रभावित लोगों तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए 10 मिशन भेजे हैं। इन मिशन्स के ज़रिए पाकिस्तान को 453.59 टन की राहत सामग्री और उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारी संवेदनाएं इस भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं।"
read more at भाषा


