अमेरिका में 250 फीट गहरी खाई में गिरी टेस्ला कार के 4 यात्री मिले ज़िंदा
अमेरिका के उत्तरी कैलिफॉर्निया में डेविल स्लाइड नामक एक जगह से एक टेस्ला कार 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हालांकि, 4-वर्षीय बच्ची और एक 9-वर्षीय लड़के सहित कार में बैठे सभी 4 यात्रियों को बचाव दल ने सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यात्रियों के बचने को 'चमत्कार' बताते हुए कहा कि गिरते समय कार कई बार पलटी थी।
read more at The Associated Press


