Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में 329 वर्ष पहले डायन करार दी गई महिला को आधिकारिक तौर पर मिली माफी

short by नदीम अनवर / on Sunday, 29 May, 2022
मैसाचुसेट्स (अमेरिका) में 329 वर्ष पहले डायन करार दी गई एक महिला को आधिकारिक तौर पर माफी दे दी गई है। एलिज़ाबेथ जॉनसन जूनियर को 1693 में जादू-टोने का दोषी ठहराया गया था और मौत की सज़ा सुनाई गई थी। हालांकि, एलिज़ाबेथ को सज़ा नहीं मिली थी लेकिन उन्हें आधिकारिक तौर पर माफ भी नहीं किया गया था।