Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में 8 फीट ऊंची महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा से की गई तोड़फोड़, जांच शुरू

short by shashank mishra / on Saturday, 5 February, 2022
मैनहैटन (अमेरिका) के पास यूनियन स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की कांसे की प्रतिमा से शुक्रवार को तोड़फोड़ की गई। न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि जांच के लिए मुद्दा स्थानीय प्राधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। गांधी मेमोरियल इंटरनैशनल फाउंडेशन द्वारा दान दी गई 8-फीट ऊंची प्रतिमा 2 अक्टूबर 1986 को स्थापित हुई थी।