Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में आएगा बर्फीला तूफान 'बॉम्ब साइक्लोन'; जारी हुई 'जानलेवा ठंड' की चेतावनी

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 23 December, 2022
अमेरिका में इस हफ्ते बर्फीला तूफान 'बॉम्ब साइक्लोन' आएगा और नैशनल वेदर सर्विस ने 'भारी बर्फबारी, तेज़ हवाओं व जानलेवा ठंड' की चेतावनी दी है। नैशनल ओशनिक ऐंड ऐटमॉस्फेरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, बॉम्ब साइक्लोन तेज़ी से विकसित होने वाला तूफान है जो चक्रवात में वायुमंडलीय दबाव तेज़ी से गिरने पर बनता है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे गंभीर बताया है।