Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में इज़रायल-हमास युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन, 100 से अधिक छात्र हुए गिरफ्तार

short by विकास कुमार / on Wednesday, 24 April, 2024
इज़रायल-हमास के बीच जारी युद्ध के विरोध में न्यूयॉर्क (अमेरिका) के कई विश्वविद्यालयों में छात्रों ने प्रदर्शन किया है। बकौल रिपोर्ट्स, कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किए जाने पर प्रदर्शन और तेज़ हो गया। वहीं, येल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन रोकने से मना करने पर 47 छात्रों सहित 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।