अमेरिका में गर्भपात क्लीनिक जाने पर यूज़र की लोकेशन हिस्ट्री डिलीट कर देगा गूगल
गूगल ने घोषणा की है कि यूज़र द्वारा गोपनीयता की मांग किए जाने पर वह अमेरिका में किसी गर्भपात क्लीनिक, घरेलू हिंसा के शिकार लोगों के लिए शेल्टर व अन्य जगह जाने की उनकी लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट कर देगा। गूगल ने कहा कि वह सरकार द्वारा डेटा की अनुचित मांगों का विरोध करता रहेगा।


