अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को घूमने जाने के लिए मिलेंगी असीमित छुट्टियां
'द वर्ज' के मुताबिक, अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी एक नई पॉलिसी के तहत घूमने जाने के लिए अगले हफ्ते से असीमित छुट्टियां ले सकेंगे। ये नियम 16 जनवरी से लागू होंगे जिनमें 10 कॉर्पोरेट लीव, सिक लीव व अन्य छुट्टियां भी शामिल होंगी। गौरतलब है, जिन कर्मचारियों की वेकेशन लीव बची होंगी उन्हें अप्रैल में उसका एकमुश्त भुगतान मिलेगा।
read more at abp न्यूज़


