Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में लगाए गए राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बिलबोर्ड

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 13 January, 2024
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर अमेरिका में बिलबोर्ड लगाए गए हैं। टेक्सस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया समेत अन्य राज्यों में 40 से अधिक बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं। अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं और विश्व हिंदू परिषद की ओर से ये बिलबोर्ड्स लगवाए गए हैं।