अमेरिका में व्यस्त हाईवे पर दिखा सी लायन, तस्वीर हुई वायरल
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में हाल ही में व्यस्त हाईवे पर एक सी लायन देखा गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो में एक महिला व पुरुष सी लायन के आसपास यातायात संभालते दिख रहे हैं ताकि वह तेज़ रफ्तार वाले वाहन से घायल ना हो जाए। बाद में सी लायन को रेस्क्यू कर लिया गया।


