Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में अभिनेता ट्रीट विलियम्स का 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 13 June, 2023
अभिनेता ट्रीट विलियम्स का अमेरिका के वरमोंट में मोटरसाइकल दुर्घटना में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पुलिस ने बताया, "एसयूवी सवार शख्स ने एक पार्किंग स्थल में बाएं मुड़ने के लिए इंडिकेट किया लेकिन दूसरी ओर मुड़ गया जिससे सामने से आ रही विलियम्स की मोटरसाइकल उससे टकरा गई।" बकौल पुलिस, विलियम्स ने हेलमेट पहना था।
read more at The Independent