अमेरिका-कनाडा की सीमा पर वाहन में हुए धमाके में 2 लोगों की हुई मौत
अमेरिकी-कनाडाई सीमा पर नायग्रा फॉल्स के पास रेनबो ब्रिज बॉर्डर क्रॉसिंग पर एक वाहन में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और घटना में आतंकवादी गतिविधि की पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले में यातायात की जांच जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


