अमेरिकी जंगल में आग लगाने के संदेह में महिला अरेस्ट; आग से 30,000 लोग हुए हैं प्रभावित
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में जंगल में आग लगाने के संदेह में एक 30-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। शास्ता काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, "शास्ता काउंटी के लगभग 30,000 निवासी इससे प्रभावित हैं जिनमें से करीब 4,000 को निकाला गया है।" ऐलेक्जेंड्रा सॉवर्नवा नामक महिला जब दमकलकर्मियों के पास पहुंची थी तब उसकी जेब में लाइटर था।
read more at AP


