Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ भारतीय रुपया

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 9 May, 2022
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने न्यूनतम स्तर 77.50/डॉलर पर बंद हुआ जो इसके पिछले आंकड़े से 60 पैसा अधिक है। ट्रेडिंग के दौरान भारतीय रुपया 77.52/डॉलर तक पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम और व्यापार घाटा में होती बढ़ोतरी के चलते भारतीय मुद्रा न्यूनतम स्तर पर आ गई।
read more at The Quint