अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 80.45 पर पहुंचा भारतीय रुपया
भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 80 के स्तर को पार करते हुए अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 80.45 पर पहुंच गया। इससे पहले अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरें 0.75% बढ़ाने की घोषणा की थी।
read more at Twitter


