अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसे गिरकर अब तक के निचले स्तर 83.41 पर पहुंचा
आयातकों के अमेरिकी मुद्रा की अधिक मांग के बीच भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 83.41 पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले भारतीय रुपए में 3 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। 20 नवंबर को भारतीय रुपया अपने सबसे निचले स्तर 83.35 पर पहुंच गया था।
read more at Moneycontrol हिन्दी


