अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्ज़ी कॉल सेंटर का दिल्ली में भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक फर्ज़ी अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट से तकनीकी सहायता देने के बहाने अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी की। बकौल पुलिस, आरोपियों की पहचान शुभम (23), मोहित खन्ना (50), भूपिंदर सिंह (32) और राहुल मखीजा (22) के रूप में हुई है। कॉल सेंटर रानी बाग इलाके में स्थित था।
read more at हिन्दुस्तान


