अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गया डिपोर्ट: उनके परिवार का दावा
अमेरिकी पत्रकार व अमेरिकी न्यूज़ ऐंड एंटरटेनमेंट कंपनी 'वाइस' से जुड़े अंगद सिंह के परिवार ने दावा किया है कि अंगद को बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया। अंगद की मां व लेखिका गुरमीत कौर ने कहा, "उन्होंने (डिपोर्ट करने का) कोई कारण नहीं बताया लेकिन हम जानते हैं कि उसकी अवॉर्ड विनिंग पत्रकारिता उन्हें डराती है।"


