अमेरिकी परमाणु वाहक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं नौसेना कैप्टन एमी बौर्नश्मिट
अमेरिका नौसेना के विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ की कमान संभालने वाली कैप्टन एमी बौर्नश्मिट नौसेना में किसी परमाणु वाहक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गईं हैं। ‘सीबीएस 8’ के अनुसार, बौर्नश्मिट 2016 से 2019 के बीच ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ की कार्यकारी अधिकारी रही हैं व पिछले साल उन्होंने कैप्टन वॉल्टर स्लॉटर से कमान अपने हाथ में ली।
read more at Press Trust of India


