अमेरिकी पैनल ने 65+ वालों के लिए फाइज़र के कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर को दी मंज़ूरी
अमेरिकी फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) को सलाह देने वाले एक पैनल ने 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों और उच्च जोखिम वाले लोगों को फाइज़र का कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर देने की योजना को मंज़ूरी दे दी है। एफडीए पैनल की सलाह पर गौर करेगा और उसके बाद स्वयं निर्णय लेगा। वाइट हाउस ने इसे 'महत्वपूर्ण कदम' बताया है।
read more at AP


