अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी के दौरान मां को भेजे गए बच्चे के मेसेज का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
टेक्सास (अमेरिका) में बुधवार को एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान मां को भेजे गए बच्चे के मेसेज का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। स्कूल में जब गोलीबारी शुरू हुई तब बच्चे ने मां को मेसेज भेजा, "मां...मदद करिए...यहां गोलीबारी हो रही है।" इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।


