अम्मी को फिल्म बेहद पसंद आई, उन्होंने कुछ भी हटाने से मना किया है: 'लाल सिंह...' पर आमिर
अभिनेता आमिर खान ने आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के बाद उनकी मां की प्रतिक्रिया पर कहा है कि उन्हें यह बेहद पसंद आई। बकौल आमिर, "उन्होंने कहा...आमिर आप किसी की बात मत सुनिए...आपकी फिल्म बहुत सही है...यही रिलीज़ करिए और कुछ मत काटिए।" उन्होंने कहा, "अम्मी को...मेरे काम के बारे में क्या लगता है...यह बहुत ज़रूरी है।"


