अयोध्या के राम पथ पर शराब-मांस की बिक्री पर बैन, बीड़ी-सिगरेट व इनरवियर के विज्ञापन पर भी रोक
अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया है कि निगम की कार्यकारी समिति ने राम पथ के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से पर शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। राम पथ पर पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व पुरुषों-महिलाओं के इनरवियर के विज्ञापनों पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
read more at इंडिया टीवी


