Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद कैसे मनाई जाएगी पहली दिवाली?

short by रौनक राज / on Tuesday, 29 October, 2024
राम मंदिर (अयोध्या) में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दिवाली पर मंदिर परिसर को विशेष फूलों से सजाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के महानिदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि सरयू के तट पर 25 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "1100 साधक एकसाथ सरयूू आरती करेंगे…हम इसका भी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने जा रहे हैं।"