Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता के भ्रूण का डीएनए सपा नेता से नहीं हुआ मैच

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 October, 2024
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में गैंगरेप की पीड़िता 12 वर्षीय लड़की के भ्रूण का डीएनए मामले में आरोपी 71 वर्षीय सपा नेता मुईद खान से मैच नहीं हुआ है। वहीं, मामले में सह-आरोपी व मुईद के घरेलू सहायक राजू से सैंपल मैच हो गया है। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को सोमवार को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।