Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या गैंगरेप केस की पीड़िता का हुआ अबॉर्शन, DNA टेस्ट के लिए भ्रूण का लिया गया सैंपल

short by खुशी / on Wednesday, 7 August, 2024
अयोध्या (यूपी) गैंगरेप मामले में करीब 3 सप्ताह की गर्भवती 12-वर्षीय पीड़िता का मंगलवार को लखनऊ के केजीएमयू में गर्भपात कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता की हालत स्थिर है व डीएनए टेस्ट के लिए भ्रूण का सैंपल लिया गया है। मामले में गिरफ्तार सपा नेता मुईद खान व उसके सहयोगी पर कई बार पीड़िता का रेप करने का आरोप है।