अयोध्या में दलित युवती की हत्या पर फूट-फूटकर रोए सपा सांसद अवधेश; बोले- कहां हैं प्रभु राम
अयोध्या में हुई 22-वर्षीय दलित युवती की हत्या को लेकर स्थानीय सपा सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने अपना माथा पीटते हुए कहा, "प्रभु राम कहां हैं, सीता मां कहां हैं? अगर बिटिया को न्याय नहीं मिला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।" गौरतलब है कि शनिवार को दलित युवती का निर्वस्त्र शव मिला था।
read more at इंडिया टीवी


