Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या में पूरे नवरात्र नहीं बिकेगा नॉनवेज, सरकारी आदेश जारी

short by खुशी / on Wednesday, 2 October, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने शारदीय नवरात्र के मद्देनज़र आगामी 3-11 अक्टूबर तक अयोध्या ज़िले में मांस-मछली की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेशानुसार, इस दौरान ज़िले के होटल व रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पकाने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।