Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवान की गोली लगने से हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 19 June, 2024
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में लगे एक एसएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया जा रहा है और वह अंबेडकरनगर का रहने वाला था। घटना के बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।