अयोध्या में ज़मीन खरीदने के लिए अमिताभ बच्चन ने रात 3 बजे किया फोन, अगले दिन भेजे ₹15 करोड़: लोढ़ा
रियल एस्टेट कारोबारी अभिनंदन लोढ़ा ने खुलासा किया है कि जब वह ऑस्ट्रेलिया में थे तब ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अयोध्या में ज़मीन खरीदने के लिए फोन किया था। उन्होंने बताया, "करीब रात 3-बजे उनकी कुछ मिस्ड कॉल थीं...फिर मेसेज आया...मैंने तुरंत उठकर उन्हें वापस फोन किया।" बकौल लोढ़ा, अमिताभ ने अगले ही दिन ज़मीन के लिए ₹15-करोड़ भेजे।
read more at Hindustan Times


