Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या के बैंक में पैसों की जगह रखा जाता है 'सीताराम' लिखने का लेखा-जोखा

short by gunjan goswami / on Sunday, 11 February, 2024
अयोध्या के 'अंतर्राष्ट्रीय श्रीसीताराम नाम बैंक' में पैसों की जगह 'सीताराम' लिखे जाने का लेखा-जोखा रखा जाता है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास ने 1970 में इस बैंक की स्थापना की थी। बैंक के 35,000 भारतीय और विदेशी खाता धारक हैं जिन्होंने अब तक 'सीताराम' लिखे हुए 20,000 करोड़ से अधिक बुकलेट जमा किए हैं।