Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में की गई साधु की हत्या, हिरासत में लिया गया शिष्य

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 19 October, 2023
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के हनुमानगढ़ी मंदिर के परिसर में राम सहारे दास नामक साधु की हत्या कर दी गई है। एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा कि दास का शव उनके कमरे में मिला है और उनके साथ रहने वाले शिष्यों पर प्रथम दृष्टया शक ज़ाहिर किया जा रहा है। दास के एक शिष्य को हिरासत में लिया गया है।